जमशेदपुर स्थित गोलमुरी क्लब सभागार मे लघु उद्योग भारती सरायकेला और जमशेदपुर द्वारा सम्मिलित रूप से एक “जिला संरक्षक एवं पदाधिकारी पारिवारिक मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे करीब 150 की संख्या मे जिला के माननीय संरक्षक गण एवं माननीय पदाधिकारी गण अपने पुरे परिवार के साथ शामिल हुए। बहुत ही आत्मीय माहौल मे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी बालक बालिकाएं, मातृ शक्ति, वरिष्ठ सदस्य गण एवं पदाधिकारियों ने सभी के समक्ष स्वपरिचय रखा गया। कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल मिला, परिचय हुआ और अपने परिवार के बच्चों और सदस्यों द्वारा गीत संगीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोजन ग्रहण कर