लघु उद्योग भारती की बिजोलियां इकाई की बैठक वुडफोर्ट कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र जाजू (उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती – चित्तौड़ प्रांत) ने सहभागिता करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेश हुरकट (उपाध्यक्ष, चित्तौड़ प्रांत) ने की।
बैठक में लघु उद्योग भारती द्वारा देशभर में उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों, योजनाओं और स्थानीय पत्थर व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। समाधान की दिशा में सरकारी विभागों एवं उद्यमियों के बीच समन्वय को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।