गोपाल सिंह चुंडावत बने अध्यक्ष, भरत सेतुरिया सचिव, दलपत कोठारी कोषाध्यक्ष नियुक्त
आसिंद, 19 मई 2025 (संवाददाता)
लघु उद्योग भारती की आसिंद इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम आज शांतिनाथ ग्राइंडिंग मिल्स, आसिंद में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। यह पुनर्गठन इकाई के एक वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता के उपरांत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीलवाड़ा से आए चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार जाजू, श्री महेश हुरकट तथा राज्य सरकार में उद्योग प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल की उपस्थिति में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव सम्पन्न कराए गए।