RAMP योजना के अंतर्गत ESG, MSME Policy 2022 एवं Pledge Park पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला – लखनऊ

Event Date: 24/04/2025
Lucknow,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती अवध प्रांत के सहयोग से UPICON द्वारा 24 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को Hotel Silvete, हजरतगंज, लखनऊ में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित हो रहा है, जिसमें ESG (Environment, Social, Governance), MSME Policy 2022, Pledge Park और TUS जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 11:30 बजे से होगा, जिसमें प्रतिभागियों को विश्व बैंक द्वारा समर्थित रैंप योजना की जानकारी के साथ-साथ IIT Kanpur की E&ICT Academy द्वारा विकसित मॉड्यूल्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण सत्र MSME उद्यमियों के लिए उद्योग उन्नयन, तकनीकी सशक्तिकरण एवं पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ज़ीरो डिफेक्ट ज़ीरो इफेक्ट (ZED) प्रमाणन, अपग्रेडेशन, डिजिटाइजेशन, ESG अनुपालन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी इस कार्यशाला में दी जाएगी।

पंजीकरण के लिए प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

निवेदक:
लघु उद्योग भारती, अवध प्रांत

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please