SPREE योजना 2025 पर जागरूकता संगोष्ठी एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Event Date: 29/07/2025
Ajmer,
RAJASTHAN

SPREE योजना 2025 के तहत उद्योगों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती पालरा और ESIC अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 29 जुलाई 2025, मंगलवार को रिको इंडस्ट्रियल एरिया, पालरा (अजमेर) में किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दशरथ सिंह जी तंवर, चित्तौड़ प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष श्री राजेश बंसल, अजमेर इकाई अध्यक्ष श्री कुणाल जैन, महासचिव श्री अशोक मोतियानी, अजमेर इकाई महासचिव श्री अभिषेक जैन, सह सचिव श्री गौरव बाहेती, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र रावत तथा अन्य सदस्यगण एवं स्थानीय उद्योगपति उपस्थित रहे। ESIC शाखा प्रबंधक श्री सुनील नयोल ने SPREE योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना ऐसे नियोक्ताओं के लिए एक विशेष अवसर है जो अभी तक ESIC के तहत पंजीकृत नहीं हैं। इस योजना के तहत 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बिना किसी पूर्व निरीक्षण या बकाया देनदारी के पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल उद्योगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संगोष्ठी के साथ-साथ एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 कर्मचारियों को चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गईं। यह कार्यक्रम उद्योगजगत में जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please