आज दिनांक 14 जून 2025 को लघु उद्योग भारती के नव नियुक्त जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा जी के सितापुरा इंडस्ट्रियल एरिया आगमन पर सितापुरा इकाई के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सदस्यों को उनके नेतृत्व में मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
श्री मिश्रा जी के साथ पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश गौतम जी एवं पूर्व प्रांत महासचिव श्री भरत भूतड़ा जी भी उपस्थित रहे। श्री योगेश गौतम जी ने फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले STONEMART कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की। उन्होंने कार्यक्रम की संभावनाओं, भागीदारी के अवसरों और इससे MSME क्षेत्र को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
यह संवादात्मक भेंट न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं सहभागिता को भी मजबूती प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

