TREDS वर्कशॉप: MSMEs के लिए वित्तीय समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नई दिल्ली स्थित DC (MSME) कार्यालय द्वारा TREDS वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश के MSME कार्यालयों के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, सर्विस इकाई, भिलाई से दुर्गा प्रसाद ने भी सहभागिता की।
इस कार्यशाला की अध्यक्षता DC MSME ने की, जिसमें देश के प्रमुख बैंकों और TREDS कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य TREDS प्रणाली के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के वित्तीय समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाना था।
वर्तमान में पाँच TREDS कंपनियाँ कार्यरत हैं, और अब इस प्रणाली के तहत MSME से MSME के बीच डिस्काउंटिंग संभव हो गई है। DC MSME ने बताया कि TREDS ऑनबोर्डिंग के जरिए उद्यमियों के बिल भुगतान को सुनिश्चित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगर उद्यमियों को डिस्काउंट की आवश्यकता नहीं है, तब भी इस प्रणाली को मजबूत करके छोटे उद्योगों की वित्तीय समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यशाला में DC MSME ने विभिन्न संगठनों से TREDS प्रणाली को लेकर विचार-विमर्श करने और इसके भविष्य के विकास में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने MSMEs की फंडिंग समस्याओं को सुलझाने के लिए TREDS प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह वर्कशॉप MSMEs के वित्तीय स्थायित्व और उनके फंड फ्लो को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। TREDS प्रणाली को अधिक समावेशी और सशक्त बनाकर छोटे और मध्यम उद्यमों के विकास को प्रोत्साहन देना इसका मुख्य लक्ष्य है।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत
सर्विस इकाई, भिलाई

