आज लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की कार्यकारिणी समिति की बैठक उद्योगपुरम स्थित यू जी एस पब्लिकेशन प्रा. लि. पर संपन्न हुई। बैठक में संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन, महामंत्री श्री अर्पित जैन, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री रूपक जैन, मंडल महासचिव श्री पंकज गोयल सहित कई वरिष्ठ सदस्यो ने भाग लिया। बैठक में विगत मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मीटिंग में मेरठ स्थित कताई मील को औद्योगिक क्षेत्र के रूप मे विकसित किए जाने के निर्णय की सराहना की गई और इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया गया। ज्ञातव्य है कि यह मांग लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा सर्व प्रथम जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाई गई थी। विभिन्न स्तरों पर लगातार बाधाए आती गई परंतु लघु उद्योग भारती मेरठ, उद्योग हित एवम मेरठ के हित में अपनी बात पर अडिग रहा तथा विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास करता रहा। लघु उद्योग भारती के प्रयासों का सुपरिणाम हुआ की अब सरकार द्वारा उक्त मांग मान लि गई और इसमें अग्रिम कार्यवाही के निर्देश जारी हो गए ।हैं
लघु उद्योग भारती मेरठ द्वारा बयान जारी करके इस कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मेरठ के उद्योग जगत और मेरठ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया गया और कहा गया की कताई मील में औद्योगिक क्षेत्र का बनना मेरठ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार सर्जन का माध्यम बनेगा।

