लघु उद्योग भारती – महिला इकाई, इंदौर की ऑनलाइन मासिक बैठक दिनांक 25 अगस्त 2025, शाम 7:30 बजे संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 13 सितंबर लीप वर्कशॉप और अक्टूबर माह में आयोजित संकल्प सूत्र एग्ज़िबिशन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्य थे: श्रीमती वर्षा जैन (अध्यक्ष), श्रीमती अनुजा पुरोहित और श्रीमती अपर्णा राजुरकर (उपाध्यक्ष), श्रीमती प्राची अग्रवाल (सचिव), श्रीमती नम्रता पाठक (सह सचिव एवं म. प्र. कार्यकारिणी सदस्य), श्रीमती स्मिता बाविस्कर (सहसचिव), श्रीमती शिवानी शेदुरनिकर (सह कोशाध्यक्ष), श्रीमती अश्विनी शिंदे, श्रीमती प्रीति गैलानी (मीडिया प्रभारी), श्रीमती रूपाली झाला और श्रीमती विशाखा राजुरकर (कार्यकारिणी सदस्य)। बैठक में सदस्यों को दायित्व सौंपे गए, जिससे उनमें उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।
धन्यवाद,
श्रीमती वर्षा जैन (अध्यक्ष)
श्रीमती प्राची अग्रवाल (सचिव)

