उदयपुर महिला इकाई की मासिक बैठक में उद्योग विकास और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

Event Date: 16/12/2024
Udaipur,
RAJASTHAN

उदयपुर महिला इकाई की मासिक बैठक का सफल आयोजन ज्ञानगढ़ रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक में राइजिंग राजस्थान MSME Conclave में सहभागी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य सदस्यों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, जनवरी माह में उदयपुर में आयोजित होने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर पर गहन चर्चा की गई, जिसमें सभी सदस्यों से इस मेले में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया ताकि महिला उद्यमियों को अधिक अवसर और पहचान मिल सके।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रीना राठौर, संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी एवं प्रान्त सदस्य डॉ. नीता मेहता की उपस्थिति विशेष रही। इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारीक ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की। बैठक के अंत में सचिव रेखा रानी जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक को सफल बनाने के लिए सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

बैठक में कुल 22 महिलाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक चर्चा में भाग लिया। इस बैठक ने सदस्यों को आपसी अनुभव साझा करने, सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने और आगामी औद्योगिक आयोजनों के लिए तैयारी करने का अवसर प्रदान किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please