लघु उद्योग भारती अंबाला द्वारा स्थापना दिवस पर विशेष बैठक का आयोजन
आप सभी को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ????????????
इस शुभ अवसर पर, दिनांक 26 अप्रैल 2025 को शनिवार शाम 5:30 बजे, किंगफिशर अंबाला शहर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती अंबाला के जिलाध्यक्ष श्री विनोद बंसल जी ने की, तथा विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी साथियों ने आगामी कार्यक्रमों एवं बैठकों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही, उद्यमियों की दिनचर्या में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया और समाधान हेतु सुझाव साझा किए गए।
बैठक में सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा ने आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाया। आपकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए हम सभी आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ????????
सुभाष धीमान
जिला उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, अंबाला

