लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई द्वारा बालाजी सेंट्रल, सैलाना रोड पर मंत्री श्री चेतन्य कश्यप का सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, प्रांत सचिव श्री राजेश गर्ग, प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा और इकाई अध्यक्ष श्री संजय व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मालवा प्रांत मीडिया प्रभारी व युवा उद्योगपति श्री संदीप सकलेचा ने बताया कि पूर्व में शासन की नीतियों के कारण एमएसएमई उद्योगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन मंत्री श्री कश्यप के निरंतर प्रयासों से इन नीतियों में सकारात्मक संशोधन हुए हैं, जिससे उद्योगों का संचालन सरल हुआ है और उद्योगपतियों को राहत मिल रही है। इकाई अध्यक्ष श्री संजय व्यास ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने मंत्री जी द्वारा उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि अब सरकारी सब्सिडी सीधे उद्योगपतियों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। प्रांत अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रव्यापी उद्योग हित कार्यों की चर्चा करते हुए मंत्री जी की नीति सुधारों की पहल की प्रशंसा की और बताया कि जुलवानिया में देश का सबसे बड़ा क्लस्टर बन रहा है, जिससे रतलाम में बड़े उद्योगों की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इकाई सचिव रोहित मालपानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारडा, प्रांत सदस्य चंद्र प्रकाश आवतानी, महिला इकाई से सुमित्रा अवतानी, नमकीन क्लस्टर फूड एवं इंडस्ट्रियल अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव रिंकू कृष्णानी, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, अशोक पोरवाल, मुरली अवतानी, विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, आदित्य व्होरा, रघुवीर सोलंकी, अर्चित पोरवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मंत्री, कुंदन सोनी, निलेश बोरदिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मोहित पगारिया, सचिन छाजेड़, विजय महेश्वरी, चंद्र प्रकाश सारडा, राजेश रांका, वरुण पोरवाल, ललित पटवा सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, जीएसटी विभाग, डीआईसी, डॉक्टर, बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्योगपति शैलेंद्र सुरेखा द्वारा किया गया तथा सचिव रोहित मालपानी ने आभार व्यक्त किया।

