lub_नासिक इकाई द्वारा जून 2023 से हर महीने के तीसरे गुरुवार को शुरू किया गया “उद्योगवर्धन” उद्यमी मेले का दूसरा भाग गुरुवार, 20 जुलाई 2023 को संपन्न हुवा। इस कार्यक्रम के दौरान श्री प्रणव माजगांवकर जी, सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, आर्मस्ट्रांग मशीन बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, नासिक से एक स्पष्ट साक्षात्कार लिया गया।उस दौरान उन्होने अपनी व्यावसायिक सफलता की कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, ध्यान, चिंतन, निरंतरता, उत्पाद की गुणवत्ता, कार्यकर्ता संवर्धन, भरोसेमंदता आदि चीजों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाए तो औद्योगीकरण आसान हो जाता है। इस कार्यक्रम में नासिक के चालीस उद्यमियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करायी। #lub_नासिक इकाई इस पहल के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

