उद्योगवर्धन पहल के तहत लघु उद्योग भारती, नासिक शाखा द्वारा गुरुवार 22 फरवरी को कार्यान्वित किया गया। श्री. संदीप प्रकाश पाटिल, महाप्रबंधक, जिला औद्योगिक केंद्र, नासिक और श्री बिकेश चंद्र नाइक, उप महाप्रबंधक, एनएसआईसी, नासिक को मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था। औद्योगिक विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का उपयोग कैसे करें, यह सीखने के लिए इस परामर्श कार्यक्रम से लगभग 80 छोटे उद्यमियों ने जनकरी प्राप्त की। श्रीमती सुप्रिया देवघरे ने दोनों अतिथियों का साक्षात्कार लिया। उपस्थित उद्यमियों ने दोनों अतिथियों से सवाल-जवाब के अंदाज में बातचीत कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर श्री निखिलजी तापड़िया, कार्यवाह लघु उद्योग भारती नासिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लघु उद्योग भारती, नासिक के कार्यकारिणी ने कड़ी मेहनत की।

