लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा और महामंत्री श्री अरुण सोनी ने एमएसएमई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रदेश के उद्योग आयुक्त श्री दिलीप कुमार (IAS) से मुलाकात की। इस दौरान मंडी से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरसोत्तम (IAS) के साथ बातचीत हुई। बैठक में एमएसएमई उद्योगों की चुनौतियों जैसे वित्तीय सहायता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नए उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडी से संबंधित चर्चा में मंडी शुल्क और प्रक्रियाओं में सुधार के साथ छोटे और मझौले उद्योगों के लिए मंडी संचालन को सुगम बनाने पर जोर दिया गया। यह मुलाकात उद्यमियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने और उनके समाधान के लिए समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। लघु उद्योग भारती, एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

