कटनी में लघु उद्योग भारती का पुनर्गठन समारोह – सक्रियता और विकास की दिशा में कदम

Organised by:
लघु उद्योग भारती कटनी
Event Date: 19/05/2025
Katni,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती कटनी की इकाइयों का पुनर्गठन: नए नेतृत्व के साथ संगठन हुआ सशक्त

लघु उद्योग भारती कटनी की सभी पांच इकाइयों का पुनर्गठन हाल ही में एक भव्य समारोह के माध्यम से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल अरिंदम में हुआ, जिसमें महाकौशल संभागीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, व्यवसायी और संगठन के सदस्यों सहित 150 से अधिक लोग उपस्थित थे। पुनर्गठन के तहत विभिन्न इकाइयों के लिए नए अध्यक्ष एवं सचिवों का मनोनयन किया गया, जिससे संगठन की मजबूती और सक्रियता को बढ़ावा मिलेगा।

शहरी एवं मंडी क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री अमित सिंघई तथा सचिव पद पर श्री नीलेश विश्वकर्मा ने जिम्मेदारी ग्रहण की। लमतरा इकाई के नेतृत्व में श्री समीर सेठिया और श्री अंकित गोयल सचिव पद पर नियुक्त हुए। बरगवां-अमकुही इकाई के अध्यक्ष श्री राजकुमार आसरानी तथा सचिव श्री मनीष सिंघानी हैं। माधवनगर औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री अशोक चेनानी और सचिव पद पर श्री रॉकी राजपालानी तथा महिला इकाई के अध्यक्ष एवं सचिव के रूप में क्रमशः श्रीमती नीति ठाकुर और श्रीमती श्वेता सिंघई चयनित हुए।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन में दो वर्ष में एक बार अखिल भारतीय स्तर पर पुनर्गठन की प्रक्रिया पारदर्शिता और सर्वसम्मति के आधार पर मनोनयन के माध्यम से की जाती है, जिससे संगठन में सामूहिक निर्णय लेने की भावना प्रबल होती है।

कार्यक्रम में महाकौशल संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी, संभागीय सचिव श्री हरिसिंह भदौरिया और सह-सचिव श्री मुरलीधर रतनानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुशल और सुव्यवस्थित कार्यक्रम संचालन श्री नवीन केसरी ने किया।

लघु उद्योग भारती कटनी सदैव उद्यमिता के विकास, स्थानीय उद्योगों के सशक्तिकरण तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस पुनर्गठन के माध्यम से संगठन अपने उद्देश्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please