लघु उद्योग भारती महिला इकाई उज्जैन द्वारा 25 से 27 जुलाई 2025 तक “कला कुंभ (हस्तशिल्प मेला व प्रदर्शनी)” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक शुभम मांगलिक परिसर, कॉसमॉस मॉल के पास, नानाखेड़ा, उज्जैन में आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों, पारंपरिक परिधानों, त्योहारों से संबंधित सामग्रियों और स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन देना है।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें हर दिन लकी ड्रा, नए ब्रांड्स की लॉन्चिंग, बच्चों के लिए मजेदार खेल और प्रतियोगिताएं, विशेष आकर्षण के रूप में मैजिक शो, और महिलाओं के लिए मेंहदी डिजाइनिंग, आकर्षक राखी कलेक्शन एवं तीज विशेष सामग्री उपलब्ध रहेगी। 27 जुलाई को तम्बोला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक बनाएगा।
इसके अतिरिक्त, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स, बंधेज, बटिक एवं माहेश्वरी साड़ियों की प्रदर्शनी और स्थानीय महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित सुंदर हस्तशिल्प वस्तुओं का विशाल संग्रह दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह आयोजन रक्षाबंधन एवं तीज स्पेशल थीम पर आधारित है, जिससे यह मेला एक पारंपरिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक उत्सव का रूप लेगा।
यह कार्यक्रम उज्जैन की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ शहरवासियों के लिए एक उत्कृष्ट खरीदारी और मनोरंजन का अवसर प्रदान करेगा। आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं भरपूर उत्साह से ही यह आयोजन सफल और स्मरणीय बनेगा।
संपर्क के लिए:
दीप्ति गांधी – 9165733863, 9179026122
चित्रा मेहता – 9407158703

