कार्यकारिणी बैठक संपन्न: प्रदर्शनी और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज
लघु उद्योग भारती, ब्यावर की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष सचिन नाहर के रीको स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के उच्चारण से हुई। सर्वप्रथम, पिछले बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन सभी सदस्यों द्वारा किया गया।
राइजिंग राजस्थान समिट की तैयारियां
अध्यक्ष सचिन नाहर ने 9-10-11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस बड़े आयोजन की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती को मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि 11 दिसंबर को होने वाले MSME कॉन्क्लेव में ब्यावर इकाई के अधिकतम सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। इसके लिए ब्यावर से चार बसों द्वारा सामूहिक प्रस्थान की व्यवस्था की जाएगी।
पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम
अध्यक्ष ने बताया कि 15 दिसंबर को पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो संगठन के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम पूर्व में स्थगित किया गया था।
इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व निर्धारित आलोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, रुचिका शर्मा, ज्योति शर्मा ही रहेंगे।
स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की तैयारियां
आगामी 11 और 12 जनवरी को जवाहर भवन में आयोजित होने वाली स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
प्रदर्शनी संयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें मुख्य इकाई से गगन भारद्वाज, रवि झंवर, श्रीकांत बिहानी, जय आनंदानी और महिला इकाई से श्वेता नाहर व शोभंता मेहता को शामिल किया गया।
जिला प्रभारी दीपक झंवर ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि पिछले वर्ष के शानदार समर्थन को देखते हुए इस बार सभी दोगुने उत्साह से आयोजन में भाग लेंगे। सभी सदस्यों ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
उपस्थित सदस्य
बैठक में अजय खंडेलवाल, रमेश भराडिया, रवि झंवर, कार्तिक झंवर, सुनील इनाणी, अनिकेत अंबुरे, जय आनंदानी, प्रशांत पाबुवाल, भुवनेश जांगिड़, पीयूष हेड़ा, गौरव मूंदड़ा, अखिलेश मूंदड़ा सहित महिला इकाई से अध्यक्ष अर्पिता शर्मा, सचिव उर्वशी भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रश्मि खंडेलवाल और श्वेता नाहर उपस्थित रहीं।
प्रेषक:
सीए. शशांक बंसल
(मीडिया प्रभारी)
लघु उद्योग भारती, शाखा – ब्यावर
cashashankbeawar@gmail.com
+91 92690 62348, +91 94624 64301

