केंद्रीय बजट पर प्रबुद्ध जन के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित
जयपुर में आयोजित केंद्रीय बजट पर प्रबुद्ध जन के लिए संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी ने मुख्य उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने बजट में शामिल प्रमुख प्रावधानों, आर्थिक विकास के नए आयामों और उद्यमिता के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती राजस्थान महिला इकाई से अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह, सेंट्रल इकाई कोषाध्यक्ष श्रीमती रचिता अग्नानी, सहसचिव श्रीमती रूपाली सक्सेना, जगतपुरा इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ, सचिव श्रीमती रवीना श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों और प्रबुद्धजनों ने बजट से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें विशेषकर एमएसएमई सेक्टर के लिए नए अवसरों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाए गए प्रोत्साहनों पर भी अपने विचार साझा किए।
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की भागीदारी ने न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया, बल्कि औद्योगिक विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी उजागर किया।

