आज एक कोरियाई डेलिगेशन नीमराणा पहुँचा, जहाँ उनका लघु उद्योग भारती, नीमराणा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ये डेलिगेशन नीमराणा के उद्योगों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौते की संभावना तलाशने के लिए आया। स्वागत के पश्चात, डेलिगेशन ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों के साथ नीमराणा की कई यूनिट्स का दौरा किया। डेलिगेशन नीमराणा की कंपनी मानकों से अत्यधिक प्रभावित हुआ और उन्होंने कहा कि यहाँ के मानक किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों से कम नहीं हैं।
लघु उद्योग भारती के संरक्षक, श्री के.के. यादव ने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के सदस्यों और डेलिगेशन के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें नीमराणा और आस-पास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। डेलिगेशन को यह आश्वासन दिया गया कि यदि कोई कोरियाई कंपनी यहाँ स्थापित होती है, तो सरकार के साथ-साथ लघु उद्योग भारती भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम का संयोजन श्री विशाल यादव जी द्वारा किया गया था, और डेलिगेशन का स्वागत श्री सुनील जुनेजा, सचिव, लघु उद्योग भारती, नीमराणा की यूनिट, अल्ट्रा वियर टेबल वेयर प्रोडक्ट, ईपीआईपी, नीमराणा में किया गया।
इस अवसर पर, श्री किरोरीलाल सिकंदर, कोषाध्यक्ष लघु उद्योग भारती नीमराना खुस स्टोन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया,
कार्यक्रम का समापन श्री शशांक भारद्वाज अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, नीमराणा जी की यूनिट, सागर रत्न प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, नीमराणा में किया गया।

