लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर द्वारा “कौशल विकास योजना” के अंतर्गत एक तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन “जीवन ज्योति आश्रम, राऊ” में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक एवं रचनात्मक कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान एनवेलप मेकिंग, की-रिंग बनाना एवं फ्रिज मैग्नेट निर्माण जैसे कलात्मक कार्यों के साथ-साथ, इन उत्पादों की आकर्षक पैकिंग, प्राइस टैगिंग तथा उन्हें बाजार में प्रस्तुत करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस समग्र प्रशिक्षण ने छात्राओं को न केवल हुनर प्रदान किया, बल्कि उन्हें लघु उद्यम की ओर भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार एवं श्रीमती नम्रता पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।
धन्यवाद।
हेमलता कुमार
अध्यक्ष
वर्षा जैन
सचिव
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर

