लघु उद्योग भारती, छत्तीसगढ़ द्वारा खाद्यान्न उद्योगों से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक
दिनांक 9 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने खाद्यान्न उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकें कीं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया, महामंत्री डॉ. सी. पी. दुबे, कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री मोहन पटेल शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने सेक्रेटरी फूड श्रीमती रीना कंगाले जी एवं एम.डी., मार्कफेड श्रीमती किरण कौशल जी से सौजन्य भेंट कर, खाद्यान्न प्रसंस्करण, वितरण, भंडारण, लाइसेंसिंग प्रक्रिया, छोटे उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि छोटे एवं मझौले खाद्यान्न उद्यमों को अधिक सहयोग, सरल प्रक्रियाएं तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिल सके और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो।
लघु उद्योग भारती ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी इसी तरह राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर उद्योग जगत की समस्याओं को समाधान की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

