लघु_उद्योग_भारती #मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा इकाई द्वारा गठित नवीन पदाधिकारी गणों के साथ सौजन्य भेंट एवं आवश्यक कार्यों की दिशा निर्देशन हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया एवं निम्न विषयों पर विषय वार चर्चा की गई: 1. कार्यप्रणाली, दिशानिर्देशों एवं किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। 2. नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवम कोषाध्यक्ष द्वारा सामूहिक रूप से कार्यों का विभाजन एवं दायित्व संबंधित व्यक्तियों को दिए गए। 3. पत्राचार एवं विभिन्न विभागों से संपर्क करने हेतु आवेदन प्रतिवेदन हेतु नवीन पदाधिकारी के नाम अनुसार लेटर पैड एवं सील निर्माण का प्रपोजल रखा गया एवं सामूहिक से स्वीकृति भी प्राप्त की गई। 4. #स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त का झंडा वंदन का कार्यक्रम सभी सदस्यों की इकाइयों द्वारा मनाया जाएगा। 5. आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए झंडा वंदन के पश्चात #वृक्षारोपण का कार्यक्रम। 6. अन्य बहुत से विषयों जैसे इमलीखेड़ा इंडस्ट्री एरिया में नल, बिजली, स्ट्रीट लाइट एवम सफाई आदि विषयों पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए अधिकारियों से लंबित कार्यों को पूर्ण करवाना।

