साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम: जोधपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
लघु उद्योग भारती जोधपुर, राजस्थान द्वारा साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी जानकारी साझा की गई।
कार्यशाला में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही साइबर थाने के एसीपी श्री पुष्पेंद्र सिंह जी, अधिवक्ता श्री हस्तीमल सारस्वत जी, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शर्मा जी, आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. आशीष माथुर जी तथा सीबीआई के एसीपी श्री उमाकांत शर्मा जी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन में सावधानियां और साइबर कानूनों से संबंधित विषयों पर जानकारी दी।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चोपड़ा जी, लाल बूंद जिंदगी रक्षक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रजत गौड़ जी, विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत जी एवं विप्र फाउंडेशन जोधपुर महानगर महिला अध्यक्ष व लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शर्मा जी ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा प्राप्त की।

