लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ प्रांत महिला इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं में केमिकल उद्योगों के प्रति जागरूकता एवं कौशल विकास के उन्नयन हेतु दो दिवसीय केमिकल आधारित उद्योगों के निर्माण एवं संचालन हेतु कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड स्थित कालीबाड़ी के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भिलाई अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही जी एवं मुख्य आतिथि प्रांत अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पटेल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में लगभग 105 महिला सदस्यों ने भाग लिया।

