लघु उद्योग भारती
जयपुर , राजस्थान ,

दीपावली स्नेह मिलन 2023
9 दिसंबर सायंकाल , होटल रायल अक्षयम पर मनाया गया ।

जयपुर के विभिन्न ईकाई से उपस्थित सभी गणमान्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से करते हुए, विशेष आमंत्रण पर उपस्थित हमारे राष्ट्रीय संगठन मन्त्री परम आदरणीय श्री प्रकाश जी भाई साहब का सानिध्य प्राप्त हुआ।
आपने परिवारीक स्नेह दृष्टि के संगठन के साथ जीवन जीने का मन्त्र बताया , इसके पश्चात , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम जी ने राम मन्दिर के लिए श्री वचन कहे ।
MSME से आए अधिकारियों ने औघोगिक विकास के लिए “ Z “ रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता व संभावना पर प्रकाश डाला । साथ ही अंजु सिंह जी के द्वारा सभी को इस सुविधा को अपनाने पर ज़ोर दिया गया ।
मंच संचालन – में विशेष रूप से पारंगत श्री श्याम सोनी जी के द्वारा भरपूर आनन्द कराया गया ।
आमन्त्रित- शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ व भजन गायक श्री ब्रजेश् व्यास के द्वारा गणेश वन्दना व भजन प्रस्तुति ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।
हिन्दी गीत गायन , प्रश्नोत्तरी , अन्ताक्क्षरी आदि कई प्रकार की प्रतियोगिता की गई ।
अन्त में सह भोज के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक श्री मनीश जौहरी , श्री भीमराज जी शर्मा, श्री योगेश जी मून्दडा रहे ।
सभी सदस्यों की सपरिवार उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया । सभी को साधुवाद ।

मनीश जौहरी
सचिव
लघु उद्योग भारती
जयपुर प्रान्त
राजस्थान