#lub_जालन्धर जिला के नई कार्यकारिणी का चुनाव वरिष्ठ सदस्य व परामर्शदाता श्री मनोहर धवन जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विवेक राठौर जी, महासचिव अनिरुद्ध धीर जी, कोषाध्यक्ष वरुण भल्ला जी को चुना गया। इससे पूर्व #lub_पंजाब के एडवाइजर व संत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन स्व रूप सिंह धूमल जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर #lub के आखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विक्रान्त शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री हरीश गुप्ता जी, संयुक्त महासचिव श्री अनुज कपूर जी, जालन्धर के पूर्व महासचिव श्री उत्तम चड्डा जी, श्री आकाश राठौर जी (संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, जालंधर महानगर), श्री अमित दुग्गल जी, श्री सुमित दुग्गल जी, एडवोकेट गुलशन तलवार जी, श्री ललित भल्ला जी, श्री आशीष शर्मा जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

