स्वयंसिद्धा 2025 – महिला उद्यमिता का उत्सव, पोस्टर विमोचन के साथ आरंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा प्रस्तावित “स्वयंसिद्धा 2025” महिला उद्यमिता प्रोत्साहन प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक के शुभ अवसर पर बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर अखिल भारतीय वरिष्ठ पदाधिकारीगण, प्रदेश एवं प्रांत पदाधिकारी, तथा चित्तौड़ प्रांत की समस्त इकाइयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी के सान्निध्य में इस प्रेरणास्पद प्रदर्शनी के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की गई।
प्रदर्शनी दिनांक 1 एवं 2 जुलाई 2025 को अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के पास, भीलवाड़ा में आयोजित की जाएगी।
इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना, उनके उत्पादों को पहचान दिलाना तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।
वरिष्ठजनों ने इस पहल को नारी सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में एक सशक्त अभियान करार दिया और भीलवाड़ा महिला इकाई के उत्साह, समर्पण एवं दूरदृष्टि की भूरी-भूरी सराहना की।
स्वयंसिद्धा – आत्मनिर्भर भारत की स्वाभिमानी नारी शक्ति का उत्सव
उद्योग हित – राष्ट्र हित

