लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर द्वारा मई माह के मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत, दिनांक 20 मई 2025 (मंगलवार) को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा तथा इसका आयोजन आलमचंद भगवंती देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, अंबेडकर सर्किल, अलवर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं बीएमडी (हड्डियों की जाँच) जैसी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। यह आयोजन श्रीमती वंदना भाटिया (सह-सचिव, संपर्क – 9672974488) एवं श्रीमती शिवानी शर्मा (कार्यकारिणी सदस्य, संपर्क – 8619249654) के संयोजन में किया जा रहा है। विशेष रूप से यह सूचित किया जाता है कि मेदांता ग्रुप, लघु उद्योग भारती का अधिकृत एसोसिएट है, अतः लघु उद्योग भारती के किसी भी सदस्य अथवा उनके परिजन द्वारा मेदांता अस्पताल में किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सेवा प्राप्त करने पर 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। आप सभी से अनुरोध है कि इस जनकल्याणकारी शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएँ तथा इस जानकारी को अपने परिवारजनों एवं मित्रों के साथ साझा करें।
सादर धन्यवाद,
शिवानी यादव – अध्यक्ष
रूपाली गुप्ता – महासचिव
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर

