पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के उत्सव के ‘‘पोस्टर विमोचन‘‘ आज आदरणीय श्री जोगाराम जी पटेल, राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री, अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्यामजी ओझा, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा एवं जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल जी भंसाली ने किया प्रतिनिधिमण्डल मे प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दुगड उपस्थित रहे।
श्री जोगाराम जी पटेल ने उत्सव के उद्घाटन समारोह मे दिनांक 09 जनवरी 2025 का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।
अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ने बताया कि जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केन्द्र है इसलिये उत्सव की थीम हस्तशिल्पियो के कौशल की अपार संभावनाओं व सरकार की उद्योग एवं हस्तशिल्पियांे के प्रति अनुकूल नीतियों को ध्यान मे रखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा घोषित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आत्मनिर्भर भारत एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा द्वारा प्रदेश मे औद्योगिक निवेश बढाने हेतु राईजिग राजस्थान पर रखा गया है। इसमें अक्षय ऊर्जा (सौर ऊर्जा) एवं इलेक्ट्रिकल व्हीकल को भी जोड़ा गया है। इसी थीम पर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार, संगोष्ठियां, वर्कशॉप, लाईव मॉडल डिस्प्ले एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। साथ ही उत्सव मे भारतीय संस्कृति एवं परम्परा आधारित अनेक सांस्कृति व रंगारंग कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजना भी किया जायेगा।
जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने बताया कि राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी जिला प्रशासन, जोधपुर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं नोडल एजेन्सी लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 का उद्घाटन राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कर कमलों से होगा। प्रतिनिधिमण्डल मे श्री खीवराज जागिड, श्री पूनाराम चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

