पाली जिले में नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर व्यापक चर्चा
आज पाली जिले में आयोजित प्रवास कार्यक्रम के दौरान पाली शहर की विभिन्न इकाइयों के लिए वर्ष 2025-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मण्डिया इकाई के अध्यक्ष पद पर पुनः श्री सम्पत संखलेचा और सचिव पद पर श्री वरूण सिंघल, पूनायता औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री निलेश सेमलानी और सचिव पद पर श्री राजेश चौधरी, तथा पाली सेन्ट्रल इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री महेन्द्र तातेड़ और सचिव पद पर श्री महावीर चौपड़ा को नियुक्त किया गया।
पाली महिला इकाई की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद भारती गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर खुश्बु दुबे और प्रज्ञा मेहता, सचिव पद पर शीतल दाधीच, सहसचिव पद पर हीना राजपुरोहित और कोषाध्यक्ष पद पर सोनम भंसाली को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा, प्रान्त महासचिव श्री विनय बम्ब, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, पाली शहर संयोजक श्री रविमोहन भूतड़ा एवं सहसंयोजक श्री राहुल मेहता सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में पाली जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने, इकाई विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने के साथ ही क्षेत्रीय औद्योगिक समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रान्त पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सतत विकास और सफलता के लिए उनके कार्यकाल की कामना की।

