#लघुउद्योगभारती #जोधपुर प्रान्त सत्र 2023-25 की नई कार्यकारिणी की बैठक अखिल भारतीय महामंत्री श्री
जी व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिसमें श्री महावीर चौपड़ा जी को जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष, श्री विनय बम्ब जी को प्रान्त महासचिव, उपाध्यक्ष के रूप मे श्री दीपक माथुर जी, श्री भोजराज सारस्वत जी(नागौर), श्री बालकिशन परिहार जी(बीकानेर), श्री रमन बंसल आबूरोड़ जी, संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई जी, श्रीमती बिन्दू जैन जी, सचिव श्री पंकज लोढ़ा जी, श्री विनोद सिघवी जी(बालोतरा), श्री नन्दकिशोर रादड़ जी(जालोर), श्रीमती मीनू दूगड जी, कोषाध्यक्ष श्री नितिन सालेचा जी एवम कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी। बैठक मे #जोधपुर प्रान्त की सभी इकाईयों द्वारा नये बनाये गये सदस्यों के चैक भेंट किये गये एवम फ्यूल सरचार्ज के विरोध में 14 इकाईयों में 800 से अधिक उद्यमियों ने ज्ञापन सौपे गये की जानकारी दी तथा सभी इकाईयो ने अपना वृत रखा और किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और दिल्ली मे अखिल भारतीय कार्यसमिति, कार्यकारिणी व अधिवेशन संबंधित विषय पर भी चर्चा की गयी। बैठक मे #जोधपुर प्रान्त का संगठनात्मक विषय, उपलब्धियों, कार्यात्मक एवं आगामी कार्ययोजना के बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी और सदस्यता के आगामी व वर्ष 2025 के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

