अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने रोटरी भिवाड़ी शक्ति के सहयोग से एक सराहनीय पर्यावरणीय पहल की। इस अभियान के अंतर्गत बीआईडीए के सीईओ श्री अतुल प्रकाश जी को बायोकंपोस्टेबल डस्टबिन बैग, जूस स्ट्रॉ और फ्रिज में सब्जियां रखने के पैकेट प्रदान किए गए, जिससे आने वाले समय में प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा मिल सके और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।
इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य प्लास्टिक थैलियों के कारण हो रहे पर्यावरणीय नुकसान, प्रदूषण और वन्य जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में सिटी अस्पताल में डॉ. कौशल और गोपीनाथ अस्पताल में डॉ. नीरज अग्रवाल को भी बायोकंपोस्टेबल उत्पाद भेंट किए गए ताकि समाज में प्लास्टिक के उपयोग को धीरे-धीरे समाप्त किया जा सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती मीना जैन, रोटरी भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा जालान, डॉ. नवनीता शर्मा, डॉ. रुचि श्रीवास्तव और श्रीमती रितिभा नाहटा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह पहल स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

