आज लघु उद्योग भारती इकाई बहरोड़ और राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की संयुक्त बैठक राजस्थान पाइप्स इंडस्ट्रियल एरिया, बहरोड़ में आयोजित हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता सहित निगम के अन्य अधिकारी, लघु उद्योग भारती इकाई बहरोड़ की कार्यकारिणी और सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक चर्चा की गई। निगम के अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

