लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई की मासिक बैठक आज प्रदीप इंटरनेशनल में आयोजित हुई, जिसमें बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और उनके निराकरण हेतु ठोस कार्ययोजनाएं बनाई गईं। वर्तमान में क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसे दूर करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है जो विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान का प्रयास करेगी। इसके अलावा, क्षेत्र में जल निकासी की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया कि रिको को लिखित रूप से निवेदन भेजा जाएगा ताकि नालों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में बोरानाडा एक्सटेंशन फेज की अव्यवस्थाओं जैसे सड़क व बिजली की अनुपलब्धता पर चिंता जताई गई। यह तय किया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति रिको अधिकारियों से संपर्क करेगी। लंबे समय से क्षेत्र में ESI हॉस्पिटल की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया और इस संबंध में विभागीय कार्रवाई के लिए एक और समिति गठित की गई।
साथ ही, EPFO की Employment Link Incentive योजना की जानकारी भी सभी सदस्यों से साझा की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी ठोस संकल्प लेते हुए सभी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया।
बैठक में अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, उपाध्यक्ष गिरीश मेहता, सचिव थानाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल सहित कार्यकारिणी सदस्य सुरेश लाहोटी, आशीष माथुर, धनेश सोनी, रामस्वरूप शर्मा, भंवरलाल सियाग, भागीरथ जांगीड़, संजीव विश्नोई, गुमानाराम जांगीड़, तुलसाराम चौधरी, शंकरलाल सैनी एवं दिलीप सिंह नाथावत उपस्थित रहे।

