भोपाल इकाई की संयुक्त बैठक: पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण, MSME कार्यक्रम व इंदौर प्रदर्शनी की योजनाओं पर

Event Date: 25/05/2025
Bhopal,
MADHYA PRADESH

आज लघु उद्योग भारती भोपाल की महिला इकाई एवं सामान्य इकाई की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और योजनाओं को लेकर उत्साहपूर्वक चर्चा हुई। बैठक का प्रमुख विषय जून माह में आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम की योजना बनाना था। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर गहरी संवेदनशीलता दिखाई और वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों, पौधों की प्रजातियों तथा अपेक्षित संख्या को लेकर सार्थक सुझाव दिए। लगभग 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें नीम, पीपल, बरगद, सप्तपर्णी, पलाश, कचनार, करंजी, शीशम, कदम्ब, चंपा, गूलर, आम, अमरूद, जामुन, शहतूत, सहजन, सीताफल, चीकू, कटहल, बिल्वपत्र, चंपा एवं कनेर जैसे बहुउपयोगी वृक्ष शामिल रहेंगे। इस आयोजन की मुख्य संयोजक ज्योति रात्रे जी तथा सह संयोजक मीता वाधवा जी को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभा शुक्ला जी, रश्मि गुर्जर, शुभा जी, नीता दीप जी, प्रियंका जी, सुनीता गुप्ता जी, सध्या पटेल जी, सहित अनेक महिला सदस्यों और शेखर भाई, देवेन्द्र भाई, ईश भाई, अरविंद भाई साहब, दिनेश गुप्ता जी जैसे पुरुष सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में जून माह में ही मनाए जाने वाले MSME दिवस (27 जून) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा महिलाओं के लिए प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई, जिसमें महिला सदस्यों ने विशेष रुचि लेते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। यह उनकी उद्यमिता और विकासशील सोच को उजागर करता है।

इसके अतिरिक्त, भोपाल इकाई की महिला सदस्यों को इंदौर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भागीदारी हेतु आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

आज की बैठक में दोनों इकाइयों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जो संगठन की समन्वित कार्यशैली, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सामूहिक प्रयासों की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करती है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please