मंडला में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन – संगठन विस्तार को मिली नई गति

Event Date: 05/06/2025
Mandla,
MADHYA PRADESH

मंडला में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन – संगठन विस्तार को मिली नई गति

कल झंकार भवन, मंडला में लघु उद्योग भारती की नवीन इकाई का गठन एक गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश की केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी एवं अंचल सचिव श्री हरि सिंह भदोरिया जी के मार्गदर्शन में मंडला के विभिन्न उद्यमियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए और उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनीष सिंह (संयुक्त सचिव), श्री विनोद कछवाहा (नगर पालिका अध्यक्ष), श्री संतोष जी (विभाग कार्यवाह), तथा श्री पंकज जी (विभाग प्रचारक) ने की।

नवगठित इकाई में श्री अनिल विरानी जी को अध्यक्ष, श्री नितेश (हनी) अग्रवाल जी को सचिव नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री सुरेंद्र पमनानी जी, श्री विनीत जैन जी एवं श्री आशीष अग्रवाल जी मनोनीत किए गए, वहीं श्री कन्हैया नंदा जी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सह-सचिव के रूप में श्री ईशु गुप्ता जी एवं श्री अनुपम अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष पद पर श्री शैलेश खंडेलवाल जी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अंकित अग्रवाल जी (सीए) को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यगण में श्री प्रकाश जायसवाल जी, श्री सुशील पमनानी जी, श्री दिनेश पोपटानी जी, श्री रितेश अग्रवाल जी, श्री गिरीश चंदानी जी एवं श्री प्रशांत अग्रवाल जी का समावेश किया गया।

इस अवसर पर सभी दायित्ववान उद्यमियों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सभी को विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मंडला इकाई संगठन के उद्देश्यों को गति प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगी। लघु उद्योग भारती के संगठन विस्तार की यह कड़ी निश्चित रूप से स्थानीय उद्योगों को मजबूती और स्वरोजगार को नई दिशा प्रदान करेगी।

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please