मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 142वीं बैठक का आयोजन
माननीय श्री ऐदल सिंह कंसाना‚ कृषि मंत्री‚ म.प्र. शासन सह अध्यक्ष म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल की अध्यक्षता में दिनांक 05.03.2024 को मंडी बोर्ड के सभागार में किया गया। संचालक मण्डल की बैठक में श्री तरुण भटनागर‚ उप सचिव‚ किसान कल्याण तथा कृषि विभाग‚ श्री एस.सी. सिंगादिया‚ अपर संचालक कृषि‚ श्री बी.एस. शुक्ला‚ अपर आयुक्त‚ पंजीयक सहकारी संस्थाऐं‚ श्री श्रीमन् शुक्ला‚ प्रबंध संचालक म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल‚ श्री अरुण कुमार सोनी‚ डायरेक्टर मंडी बोर्ड (प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती )की उपस्थिती रही।
श्री अरुण सोनी द्वारा बैठक में मंडी एक्ट संशोधन एवम व्यापारी हितों के विषयों पर चर्चा की ।
बैठक पश्चात माननीय कृषि मंत्री जी से प्रदेश के बाहर से आनी वाली तुअर पर मंडी टैक्स छूट को जारी रखने पर चर्चा की गई जिस पर उन्होंने इसके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया ।

