लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री से की महत्वपूर्ण मुलाकात
लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के श्रम विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर माननीय श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी से हाल ही में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय उद्योगों और उद्यमियों को प्रभावित करने वाली विभिन्न समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री जी ने इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र में रिमार्क करके आवश्यक निर्देश जारी किए। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, मालवा प्रांत के निवृत्तमान सचिव श्री राजेश गर्ग, उज्जैन के आगर रोड इकाई अध्यक्ष श्री अखिलेश नागर, मक्सी रोड इकाई के सचिव श्री दिलीप रोहरा, तथा बुरहानपुर लघु उद्योग भारती के श्री रवि पोद्दार, श्री धनेंद्र पुरोहित, श्री प्रशांत भंडारी, श्री सुरेश लखोटिया, श्री प्रदीप मित्तल और श्री मुनीर अंसारी उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने मिलकर श्रम विभाग से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया और उनके शीघ्र समाधान की आशा जताई।

