महाकौशल अंचल की नरसिंहपुर इकाई का गठन हुआ. अध्यक्ष का दायित्व श्री संजय गुप्ता को दिया गया. सचिव श्री सतीश कौरव, कोषाध्यक्ष श्री विनीत जैन व उपाध्यक्ष श्री अमित साहू को तय किया गया.
इकाई गठन की घोषणा महाकौशल अंचल के संयुक्त सचिव श्री मनीष पटेल ने की. भारत माता व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया. स्वागत भाषण अंचल कार्यकारिणी सदस्य श्री मुरलीधर रत्नानी ने दिया. इकाई गठन की घोषणा व अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद नरसिंहपुर जिले के माननीय जिला संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) श्री आदित्य मोहन पटेल ने उपस्थित जनों को सम्बोधित किया.
आभार प्रदर्शन व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
उल्लेखनीय है यह महाकौशल अंचल की 17 वी इकाई है.

