दिनांक 5 जून 2025 को लघु उद्योग भारती महासमुंद इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष श्री किशोर पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री योगेश पटेल, बिरगांव इकाई संयोजक श्री राजेश पटेल, महासमुंद इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से श्री राहुल चंद्राकर जी को इकाई अध्यक्ष, श्री कैलाश राठी जी को उपाध्यक्ष, श्री आशीष पलसानिया जी को सचिव तथा श्री योगेश प्रजापति जी को कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महासमुंद इकाई द्वारा बिरकोनी इंडस्ट्रियल एरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास रहा।

