सादर वन्दे
आज दिनांक 22/8/2024 को सेवा सदन में महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक का आयोजन इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर महिलाओं के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग पोर्टल( Gem Portal) तथा MSME की नीतियों और योजनाओं पर एक सेशन रखा गया। गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग पोर्टल ( वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ) से ईशा जी ने महिलाओं को विस्तृत जानकारी दीं की पोर्टल पर किस प्रकार रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं तथा इसके लिए क्या आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
असिस्टेंट डायरेक्टर (MSME-DFO Jaipur) श्रीमान तरुण जी भटनागर तथा असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमान गिरीश जी शर्मा ने महिलाओ को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय(MSME) के तहत महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो भी योजनाएं तथा नीतियों का निर्धारण किया गया है उनके विषय में बताया।
जेम पोर्टल पर कुछ महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी ने आगामी 4,5,6 अक्टूबर को लगने वाली स्वयंसिद्धा के विषय में जानकारी दीं साथ ही बताया की ये एक्सहिबिशन MSME Portal पर भी अपलोड हो गया हैं।इसी क्रम में आज *स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शिनी के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।*आज का यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए निश्चय ही लाभकारी सिद्ध होगा।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
सचिव
महिला इकाई जयपुर

