महिला इकाई भिलाई ने हर्षोल्लास से मनाया लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस
दिनांक 27 अप्रैल को महिला इकाई भिलाई द्वारा लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को अत्यधिक सफल और प्रेरणादायक बनाया।
समारोह में प्रदेश महामंत्री श्रीमती सी.पी. दुबे, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती गीता वर्मा, सेवानिवृत्त रेलवे चीफ ऑफिसर श्रीमती उमा मैडम एवं श्रीमती बसंता मैडम, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती टीना सातपुते, इकाई अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, इकाई सचिव श्रीमती सुनीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शुभालक्ष्मी शेखर तथा अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता श्रीमती सी.पी. दुबे ने अपने संबोधन में समाज के प्रति हमारे दायित्वों, सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व और महिला उद्यमियों की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। उनके विचारों ने सभी उपस्थित सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों में अधिक सक्रियता और सामाजिक योगदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने भाग लेकर आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकता को और भी मजबूत किया।
रश्मि वर्मा
अध्यक्ष, महिला इकाई, भिलाई

