महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु लघु उद्योग भारती विद्याधर नगर महिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित
आज लघु उद्योग भारती की विद्याधर नगर महिला इकाई द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में एमएसएमई विभाग की अधिकारी श्रीमती ममता गर्ग जी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।
बैठक में उपस्थित बहनों ने ऑटिज्म कार्ड, उद्यम रजिस्ट्रेशन और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस विशेष अवसर पर प्रांत की महामंत्री सुनीता शर्मा जी एवं ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गोड जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन इकाई अध्यक्ष खुशी अग्रवाल जी ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत सचिव प्रियंका अग्रवाल जी ने किया। मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से संरक्षक प्रियंका अग्रवाल जी ने सभी को लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों से अवगत करवाया और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक में रेखा जी, कृपा जी, वीना जी सहित अनेक बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा देना था। यह लघु उद्योग भारती के ध्येय वाक्य – "राष्ट्र उद्धारो लघु उद्यमे" को सार्थक करता है, जिसमें लघु उद्योगों के विकास को राष्ट्र के समग्र विकास से जोड़ा गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, ताकि महिलाओं को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी मिल सके और वे अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकें।
बैठक के समापन पर खुशी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया और अल्पाहार ग्रहण किया। यह बैठक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जो आगे भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगी

