लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर द्वारा 12 व 13 अगस्त 2023 को होने वाले “महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी” मेले का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा जी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत जी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी जी, उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल जी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल जी, सहसचिव श्रीमती इन्दू चौपड़ा जी इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

