लघु उद्योग भारती, महिला इकाई – देवास की मासिक बैठक दिनांक 22 मार्च को स्थानीय गीताांजलि एप्पैरल्स, स्टेशन रोड, देवास में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला इकाई की गतिविधियों का विस्तार, सदस्यता वृद्धि, और उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करना रहा।
बैठक की शुरुआत महिला इकाई की कार्यकारिणी सदस्य एवं विश्वकर्मा इंचार्ज श्रीमती उर्मिला पंवार द्वारा संचालित वर्कशॉप के अवलोकन से हुई। सभी सदस्यों ने वर्कशॉप का निरीक्षण कर वहां कार्यरत महिला श्रमिकों से सीधा संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह अनुभव सभी के लिए प्रेरणादायक रहा, जिससे महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का स्पष्ट संदेश मिला।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि अधिक से अधिक महिलाओं को लघु उद्योग भारती से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से रचना तलाटी, राधिका मूंदड़ा, मोनिका शर्मा, सारिका राय, उर्मिला पंवार और किंशू गुप्ता उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की भावी योजनाओं और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। लघु उद्योग भारती महिला इकाई देवास आगे भी महिलाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायी मंच प्रदान करती रहेगी।

