आत्मनिर्भरता की दिशा में महिला सशक्तिकरण की पहल
लघु उद्योग भारती महिला इकाई भिलाई द्वारा 3 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड, भिलाई में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धमधा मरोदा एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की जरूरतमंद बहनों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना था। सहायक संचालक दुर्ग संभाग श्रीमती कल्पना स्वामी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागी बहनों को नॉन-वुवन बैग, रुई बाती, तथा मॉप मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि इन उत्पादों के विपणन (मार्केटिंग) की संपूर्ण जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती की होगी, जिससे बहनों को अपने बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में कोई परेशानी न हो।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला सचिव श्रीमती गीता वर्मा, भिलाई महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, महामंत्री सुनीता सोनी, मनोरमा मैम, माधुरी पाराशर एवं परवीन बानो जी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
– रश्मि वर्मा
अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भिलाई

