लघु उद्योग भारती के शीर्ष नेतृत्व के प्रति मैं हृदय से कृतज्ञता प्रकट करता हूं।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मालवांचल (बुरहानपुर से नीमच तक) का उपाध्यक्ष एवं इंदौर की सभी आठों इकाइयों का प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।
यह न केवल मेरे लिए एक सम्मान की बात है, बल्कि एक बड़ा उत्तरदायित्व भी है, जिसे मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संगठन के मूल उद्देश्यों को केंद्र में रखते हुए निभाने का संकल्प करता हूं।
लघु उद्योग भारती निस्संदेह एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्र निर्माण में लघु उद्योगों की शक्ति को पहचानकर उसे सशक्त बनाने का कार्य कर रही है, और इस मिशन का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
आप सभी सहयोगियों और साथियों का स्नेह एवं मार्गदर्शन अपेक्षित है।
– कन्हैयालाल खत्री

