<p>आज राजस्थान महिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री मंजु जी सारस्वत की अध्यक्षता में हुई ।बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु सिंह ने किया। बैठक में उदयपुर से रीना राठौड़ जी, सीमा परीक जी, जयपुर से सुनीता शर्मा जी, सारिका त्रिपाठी जी, रामा अग्रवाल जी, ब्यावर से अर्पिता जी, उर्वशी जी, भीलवाड़ा से पल्लवी लढ़ा जी, किशनगढ़ से रिंकु मालपनी जी, अलवर से शिवानी जी, अलका सिंह जी, रूपाली गुप्ता जी, जोधपुर से स्वाति शर्मा जी, राजसमंद से किरण बापना जी एवं लीला लढ़ा जी ने भाग लिया । बैठक में बीते माह हुई गतिविधियों , कोटा, भीलवाड़ा एवं ब्यावर में हुई स्वयंसिद्ध के बारे में चर्चा हुई। किरण जी ने एक broadcast group बनाने का सुझाव दिया और उसे बनाने की ज़िम्मेदारी भी ली। अंजु सिंह ने DCH की exhibition के लिए एक राष्ट्रीय calendar बनाने के विषय में जानकारी दी। मंजु जी ने प्रति माह प्रशिक्षण कार्य करने के बारे में सत्र लिया। रिंकु मालपानी ने मासिक बैठक की रिपोर्ट बनाने में सहयोग के लिए अपना नाम अनुमोदित किया। इस के बाद मंजु दीदी द्वारा शांति मंत्रा के साथ बैठक का समापन हुआ।</p>

