राजस्थान सरकार द्वारा एमएसई सेक्टर की वृद्धि और विकास के लिए लघु उद्योग भारती(LUB) के किए गए प्रयासों का संज्ञान लिया गया। यह मान्यता हमारे लिए एक सम्मान भी है व एक जिम्मेदारी भी। लघु उद्योग भारती (LUB) के लिए यह गर्व का विषय है कि हमें, प्रमुख सरकारी विभागों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर गठित 'संयुक्त कार्य समूह' का हिस्सा बनाया गया है। हमारा दायित्व रहेगा कि हम राजस्थान भर में उद्योगों के सामने आने वाली जमीनी चुनौतियों को एकत्र करें और उन पर सार्थक सुझाव एवं समाधान इस समूह के समक्ष प्रस्तुत करें। राजस्थान सरकार का इस विश्वास और सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद। हम अपने उद्योगों की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर हैं

